मुख्यमंत्री ने भोपाल में मेट्रों का िशलान्यास िकया

भोपाल. राजधानी भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ये मेट्रो भोज मेट्रो के नाम से जानी जाएगी। मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होते ही भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने मेट्रो का नाम राजा भोज के नाम पर किए जाने का धन्यवाद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गाय त्री मंदिर के पास मेट्राे रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। 11 पंडितों ने मुख्यमंत्री से भूमिपूजन कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्री पीसी शर्मा, गोविंद सिंह, आरिफ अकील और जयवर्धन सिंह, पूर्व सांसद सुरेश पचौरी और महापौर आलोक शर्मा मौजूद थे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश एक इतिहास बनाने जा रहा है। युवा अवस्था में जब भोपाल आते थे तो यहां की झील को देखकर दुख होता था। जब मैं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री था तब इस झील के रखरखाव के लिए राशि आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए मुझे यह अनुभव हुआ कि जब मेट्रो रेल जयपुर में, दिल्ली में चल सकती है तो फिर भोपाल में क्यों नहीं आ सकती है। उन्होंन भोपाल मेयर से अपील की कि आप यहां के लोगों की मदद करें, दिल्ली जाएं और केंद्र सरकार से मदद की अपील करें।